Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना में केमिस्ट स्ट्राइक पर सरकार हरकत में, मंत्री ने बुलाया
लुधियाना (अशोक सहगल) : 20 मई को ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर कैमिस्टों की एक दिन की राष्ट्रीय हड़ताल के बाद वीरवार को सेहत मत्री डॉ. बलबीर सिंह पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों को अधिकारियों के माध्यम से बुलाया जिस पर पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन ने उनके साथ मीटिंग कर अपनी समस्याएं उनके सामने रखी। मीटिंग में सेहत मंत्री के अलावा प्रिंसीपल सैक्रेटरी हैल्थ कुमार राहुल, एफडीए कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़, ज्वाइंट कमिश्नर संजीव गर्ग और असिस्टेंस कमिश्नर गुरिंदर सिंह मीटिंग में उपस्थित थे इस मीटिंग में पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर दुग्गल, महासचिव जीएस चावला, अमरदीप सिंह, राजीव जैन, विक्रम ठाकुर, रविंदर भाटिया, राजीव और जगतारण समेत अन्य मौजूद थे। मीटिंग में केमिस्टों से जुड़ों मुद्दों ड्रग पॉलिसी में बदलाव, ओएनडीएलएस पोर्टल, ई फार्मेसी, शेड्यूल एच वन, प्रधानमंत्री जन औषधि सेंट्रो की जांच, फार्मसी काउंसिल की प्रॉब्लम्स पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के मुताबिक सेहतमत्री ने उनकी सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और उन्हें जल्द हल करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियो सुरिंदर दुग्गल और जीएस चावला ने हड़ताल में सहयोग के लिए सभी दवा विक्रेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि साझा कोशिशों का ही नतीजा है कि सेहतमंत्री ने खुद हमारी समस्याएं सुनने के लिए बुलाया। ड्रग विभाग नहीं करता नीम की हकीमो की जांच: प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रो की रेगुलर जांच करना तो दूर नकली दवाइयां की जांच के लिए भी ड्रग विभाग में कभी हलचल नहीं देखी गई लोगों का कहना है कि ड्रग विभाग तो नीम हकीमो को नहीं पकड़ता बाकी तो दूर की बात है। ऐसे में उच्च अधिकारियों को शीघ्र ही इस और ध्यान देना चाहिए।