Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
मैं 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हो रहा हूं,मैं अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं- भगवंत मान* *15 जनवरी को मेरा कोई अन्य कार्यक्रम नहीं है, पूरा दिन श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है- भगवंत मान* *श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश सर्वोपरि हैं और उनके आदेश का अक्षरशः पालन किया जाएगा- भगवंत मान* चंडीगढ़, 13 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उन्होंने और उनके कार्यालय की ओर से श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश होने के समय में परिवर्तन संबंधी कोई भी मांग नहीं की गई है और 15 जनवरी को उनका कोई अन्य कार्यक्रम नहीं है। यहाँ आज जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक विनम्र श्रद्धालु सिख के रूप में तख़्त साहिब के समक्ष पेश होंगे और समय में किसी भी प्रकार के बदलाव का प्रश्न ही पैदा नहीं होता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 15 जनवरी को उनका कोई अन्य कार्यक्रम नहीं है और उन्होंने भारत के राष्ट्रपति कार्यालय को भी उनके कार्यक्रम में शामिल होने से असमर्थता संबंधी सूचित कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 15 जनवरी का दिन जत्थेदार श्री अकाल तख़्त साहिब के आदेशों के अनुसार पूरी तरह श्री अकाल तख़्त साहिब को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय में किसी भी बदलाव को लेकर उनके या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक पत्र या बयान जारी नहीं किया गया है। उन्होंने विनम्रता से कहा कि वे बिना किसी बदलाव के 15 जनवरी को तख़्त साहिब के समक्ष पूरी विनम्रता के साथ पेश होने के लिए तैयार हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब हर सिख के लिए अत्यंत पवित्र है और इसे सिख धर्म का सर्वोच्च स्थान माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब जी का हर आदेश उन्हें स्वीकार है और उसका पालन किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब जी सबसे ऊपर हैं और वहाँ से प्राप्त आदेश को पूरी श्रद्धा के साथ माना जाएगा। उन्होंने कहा कि पवित्र तख़्त से प्राप्त आदेश उनके और उनके परिवार के लिए हमेशा सर्वोच्च रहा है, था और रहेगा।