Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
स्कूटी सवार मां-बेटी गटर में गिरीं, स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
लुधियाना: ताजपुर रोड पर सड़क पर भरे पानी के बीच सीवरेज खुला होने के कारण स्कूटी सवार मां-बेटी उसमें जा गिरे। जिस कारण दोनों जख्मी हो गए। मां ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर बच्ची को बाहर निकाला। ये वीडियो केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार को शेयर किय। जानकारी के अनुसार एक बच्ची अपनी मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी। सड़क पर सीवरेज ब्लॉक के कारण सारा गंदा पानी बाहर निकला हुआ था। वहां सीवरेज होल खुला होने के कारण स्कूटी गटर में फंस गई। जिससे बच्ची व उसकी मां गिर गए। जबकि बच्ची भी स्कूटी के साथ ही गटर में फंस गई। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि विज्ञापन वाइब्रेंट पंजाब दिखाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बर्बाद पंजाब है। लुधियाना की ताजपुर रोड का यह नजारा आप सरकार के झूठे विकास मॉडल पर एक जोरदार तमाचा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। क्या यही भगवंत मान का बदलाव है? जहां एक आम आदमी को सड़क पर चलते हुए भी मौत का डर सताता है। यह घोर आपराधिक लापरवाही है। लोगों ने बताया कि इलाके में डेयरियों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। पानी इतना ज्यादा होता है कि सड़क के गड्ढों और गटर का बिल्कुल पता नहीं चलता, जिससे यहां रोजाना ऐसे हादसे होते रहते हैं।