Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पानी संकट से निपटने के लिए प्रशासन की नई पहल
फरीदाबाद: फरीदाबाद में पानी की समस्या से राहत दिलाने के लिए पांच एकड़ भूमि पर नया वॉटर बूस्टर स्टेशन बनाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद है। नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों के अनुसार, बढ़ती आबादी और जल मांग को देखते हुए इस परियोजना की योजना तैयार की गई है। वॉटर बूस्टर स्टेशन बनने से जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इस परियोजना के तहत मंझावली रेनीवेल से सीधे बाजड़ी तक नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे इलाके में पानी की सप्लाई मजबूत हो सके। एनआईटी विधायक सतीश फागना ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि एनआईटी में जरूरत के मुकाबले बेहद कम पानी पहुंच रहा है और पानी वितरण में संतुलन नहीं रखा जा रहा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एफएमडीए और नगर निगम अधिकारियों को समान रूप से पानी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। विधायक सतीश फागना ने बताया कि, एनआईटी विधानसभा में करीब पांच लाख की आबादी रहती है, जहां प्रतिदिन लगभग 60 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में करीब 30 एमएलडी पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए लगाए गए करीब 150 ट्यूबवेल भी अब ज्यादा असरदार साबित नहीं हो रहे, क्योंकि कई ट्यूबवेल सूख चुके हैं। बता दें कि, जिला निगरानी समिति की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी एनआईटी क्षेत्र में पानी की कम सप्लाई पर नाराजगी जताई थी। प्रशासन का कहना है कि परियोजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा।