Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सीवरेज गटर के अंदर से गुजर रही थी पेयजल पाइपलाइन, इलाके में हड़कंप ज़ीरकपुर 13 Jan : ढकोली के वसंत विहार इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क निर्माण कार्य के दौरान सीवरेज गटर के किनारे बने चैंबर को पक्का करने के लिए खोला गया। चैंबर खुलते ही एक चौंकाने वाली और गंभीर सच्चाई सामने आई। इलाके में घरों तक पहुंचने वाली पीने के पानी की पाइपलाइन सीवरेज गटर के अंदर से होकर गुजर रही थी, वह भी जर्जर और गली-सड़ी हालत में। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थिति बेहद खतरनाक है और सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ है। लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनके घरों में सप्लाई होने वाला पानी सीवरेज गटर के भीतर से होकर आ रहा है। मामले के सामने आते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान दलवीर सिंह, दविंदर कौर, संतोष कुमार, अंजना, संज्ञा, स्वर्णा, सारिका सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन और प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। बॉक्स : लीकेज से बढ़ा संक्रमण का खतरा स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी की पाइपलाइन कई जगहों से लीकेज की स्थिति में है। जब भी सीवरेज ओवरफ्लो होती है या लाइन चोक होती है, तो गटर का गंदा पानी पीने के पानी में मिलकर घरों में सप्लाई हो जाता है। इससे डायरिया, पीलिया, टाइफाइड, त्वचा रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने सवाल उठाया कि यह पाइपलाइन कब से इसी हालत में पड़ी है और अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। बॉक्स : लोगों का फूटा गुस्सा, ऑनलाइन शिकायत दर्ज घटना सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने संबंधित विभागों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। लोगों का कहना है कि यह केवल तकनीकी चूक नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही का मामला है। बॉक्स : मध्य प्रदेश की घटना का हवाला स्थानीय लोगों ने हाल ही में मध्य प्रदेश में दूषित पानी पीने से तीन लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के बीमार होने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो वसंत विहार में भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बॉक्स : सीवरेज ब्लॉक हुई तो क्या करेंगे लोग लोगों ने चिंता जताई कि अगर भविष्य में सीवरेज लाइन ब्लॉक हो गई, तो गटर का पानी सीधे नलकों में आ सकता है, जिससे हालात और भयावह हो जाएंगे। लोगों ने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। कोटस “इस संबंध में शिकायत हमारे पास पहुंच गई है। समस्या के समाधान के लिए ठेकेदार कुलदीप सिंह की ड्यूटी लगा दी गई है। — जेई स्वनीत सिंह, नगर परिषद, ज़ीरकपुर