पार्षद नेहा शर्मा ने शहर निवासियों को दी लोहड़ी की बधाई
जीरकपुर 13 Jan :
बलटाना क्षेत्र में स्थित श्री सनातन धर्म खाटू श्याम मंदिर में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके वार्ड नंबर 5 की पार्षद नेहा शर्मा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मणि शर्मा के अलावा सुमित कुमार, पुनीत अग्रवाल, संचित गोयल , चरणजीत उप्पल, चन्द्रप्रभा शर्मा, उषा गुप्ता, रानी गर्ग आदि भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर के पुजारी द्वारा पूजन करवाया गया और लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई। पार्षद नेहा शर्मा ने समूह क्षेत्र निवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।