Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों के समन्वय के लिए बनाई गई कोऑर्डिनेटर
बठिंडा: नगर निगम बठिंडा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने भाजपा महिला मोर्चा पंजाब कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती वीनू गोयल को वार्ड नंबर 4, 7, 8, 9 और 21 का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उन्हें इन वार्डों में पार्टी उम्मीदवारों के साथ तालमेल बनाकर चुनाव प्रचार की निगरानी और पार्टी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में शहर की राजनीति में तेजी से हुए घटनाक्रमों के बाद भाजपा ने यह नई रणनीतिक पहल की है। इससे पहले कांग्रेस द्वारा भी प्रत्येक वार्ड के लिए अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे, जिसके बाद अब भाजपा ने भी चुनावी मैदान में पूरी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। 26 मई को होने वाले मतदान और 29 मई को आने वाले नतीजों से पहले भाजपा की इस रणनीति को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। पार्टी द्वारा विभिन्न वार्डों में अलग-अलग जिम्मेदारियां तय किए जाने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा नगर निगम चुनाव को गंभीरता से लड़ने की तैयारी में है। शहर में भाजपा लगातार दूसरी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पहले स्थानीय स्तर पर भाजपा में संगठनात्मक अपनापन और समन्वय की कमी महसूस की जाती थी, लेकिन अब पार्टी उस कमी को दूर करने की कोशिश कर रही है, जिसका फायदा चुनाव में मिल सकता है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती वीनू गोयल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने पार्टी हाईकमान, नगर निगम चुनाव के कन्वीनर जीवन गुप्ता और जिला प्रधान स्वरूप चंद का उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।