Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सिरसा में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की क्लास
फतेहाबाद: सिरसा की सांसद ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर कड़ी टिप्पणी की। समीक्षा बैठक के दौरान सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने और लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य जनसुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए और अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। सांसद ने कहा कि यदि नए कार्य किसी कारणवश शुरू नहीं हो पा रहे हैं तो पहले से पूरे हो चुके कार्यों की सफाई और रखरखाव क्यों नहीं किया जा रहा। उन्होंने अपने मोबाइल फोन में 20 मई के ताजा फोटो दिखाते हुए अधिकारियों से कहा कि शहर की वास्तविक स्थिति किसी से छिपी नहीं है और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान सांसद कुमारी सैलजा ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को भी कार्यों में लापरवाही को लेकर खरी-खरी सुनाई और निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। साथ ही, विकास योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।