Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए फिरोजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग खुफिया अभियानों के तहत नशा तस्करी गतिविधियों में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को 10.125 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम आई.सी.ई. (मेथामफेटामाइन) और एक .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान ओम उर्फ ओमी (23) निवासी गांव लेली वाला (फिरोजपुर), अनीकेत कुमार (22) और सुमित (23) दोनों निवासी शांति नगर (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी05 यू 9776) भी जब्त किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान दोनों नेटवर्कों में एक संगठित ड्रग सप्लाई चेन की संलिप्तता का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें दोनों नेटवर्कों के स्रोतों, डिलीवरी स्थानों और अन्य सदस्यों की पहचान के लिए आगे-पीछे के लिंक स्थापित कर रही हैं। पहले ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व वाली टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खाई फेमे के से गांव हबीब के रोड पर एक ईंट-भट्ठे के पास ओम उर्फ ओमी को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.125 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की। दूसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना आरिफ के के एसएचओ इंस्पेक्टर बलराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि अनीकेत कुमार और सुमित कुमार, जो सिंथेटिक ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं, मोटरसाइकिल पर मल्लांवाला की ओर से फिरोजपुर रोड की तरफ नशे की खेप पहुंचाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 2 किलो आई.सी.ई. ड्रग तथा एक .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल बरामद की। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों तथा बरामदगियों की संभावना है। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले — एफआईआर नंबर 183 दिनांक 19.05.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत थाना सदर फिरोजपुर में तथा एफआईआर नंबर 62 दिनांक 19.05.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-सी और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना आरिफ के में दर्ज किए गए हैं।