घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण
मोहाली: मोहाली में साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। कार में आए लोग जबरन बच्ची को उठाकर ले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्ची स्कूटी पर अपने दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और बच्ची को छीनने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी गिर गई। इसी बीच एक कार आई और उसमें से निकले युवक बच्ची को उठाकर ले गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। दादा-दादी बच्ची को छुड़ाने के लिए कार के आगे लटक गए, लेकिन ड्राइवर कार को आगे बढ़ाते हुए ले गया। बच्ची के पिता ने कहा कि मां की जांघ और पिता की बाजू में फ्रैक्चर आया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SP मनप्रीत सिंह ने कहा कि बच्ची का अपहरण उसकी मां और मामा ने ही किया था। पुलिस ने 6 घंटे के भीतर बच्ची को उसकी मां के पास से बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है।
मां ने कॉल कर बताया बेटी को अगवा कर लिया
बच्ची के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि वह सिंहपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह सरकार स्कूल में टीचर की नौकरी करते हैं। 19 मई सुबह पौने 10 बजे के करीब उन्हें घर से मां का फोन आया कि उनकी बच्ची को कुछ अज्ञात लोग अगवा करके ले गए हैं। तब तक यह पता नहीं चला कि किडनैप करने वाले कौन थे।