Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
बैठक में विकास कार्यों पर अहम फैसले लालडु 13 Jan : नगर परिषद लालडु की एक महत्वपूर्ण बैठक परिषद अध्यक्ष सतीश राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें हलके के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जहां पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई, वहीं शहर के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर फैसले लिए गए। बैठक में हसनपुर से दप्पर तक सड़क निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इनमें समालहेड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति के खेत में जलभराव की समस्या प्रमुख रही। इसके अलावा, GMADA द्वारा स्थापित डेढ़ एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी प्लांट के रखरखाव पर भी चर्चा हुई। GMADA द्वारा मेंटेनेंस कार्य बंद किए जाने के बाद अब यह जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपे जाने पर सहमति बनी। एसटीपी की मरम्मत के लिए बैठक में एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया गया। नगर परिषद लालडु में अलग-अलग स्थानों पर 500 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पहले से कार्यरत ई-स्मार्ट कंपनी को पत्र लिखकर संपर्क किया जाएगा। आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए शहर में 15 फीडिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। वहीं, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए नाइट शेल्टर निर्माण पर भी चर्चा हुई। आईटीआई के पास भूमि का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार लगभग 49.50 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कर उसे किसी समाजसेवी संस्था को संचालन के लिए सौंपा जाएगा, जबकि जमीन और भवन का स्वामित्व नगर परिषद के पास ही रहेगा। इसके अलावा, नगर परिषद ने विभिन्न वार्डों में श्मशान घाट, पार्क, कम्युनिटी सेंटर, धर्मशाला और पंप हाउस के कमरों के नवीनीकरण के लिए एक करोड़ रुपये का अनुमान भी तैयार किया है। बैठक के उपरांत नगर परिषद परिसर में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, परिषद अध्यक्ष सतीश राणा, पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों और परिषद स्टाफ ने मिलकर लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।