ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
फरीदाबाद, पलवल और नूंह में सख्त पर्यावरणीय नियमों को लागू करने के निर्देश; प्रदूषणकारी इकाइयों और सीवेज प्रबंधन पर रहेगा मुख्य फोकस - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
एचएसपीसीबी सदस्य सचिव योगेश कुमार की अध्यक्षता में यमुना प्रदूषण पर अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों की सीटीओ रद्द करने के निर्देश चंडीगढ़, 13 जनवरी - हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के सदस्य सचिव योगेश कुमार की अध्यक्षता में फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, फ़रीदाबाद में आयोजित हुई इस बैठक में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), नगर निगम फरीदाबाद (MCF), नूंह एवं पलवल की नगर परिषदें, सिंचाई विभाग तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) सहित प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते औद्योगिक, वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण तथा यमुना नदी सहित प्राकृतिक संसाधनों की बहाली सुनिश्चित करना था। सदस्य सचिव श्री योगेश कुमार ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सदस्य सचिव योगेश कुमार ने औद्योगिक एवं वायु प्रदूषण को लेकर एचएसपीसीबी और डीएचबीवीएन को सरूरपुर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित औद्योगिक इकाइयों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। जिन इकाइयों द्वारा स्वीकृत ईंधन का उपयोग नहीं किया जा रहा है या जिनके पास वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण (APCD) नहीं हैं, उनके विरुद्ध बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई की जाएगी। सदस्य सचिव योगेश कुमार ने यमुना नदी के संरक्षण के लिए पुलिस और नगर निगम फरीदाबाद को निर्देश दिए गए कि वे अवैध रूप से नालों में सीवेज डालने वाले टैंकरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं। साथ ही सिंचाई विभाग को नालों के किनारे फेंसिंग लगाने और कचरा डंपिंग रोकने के लिए आवश्यक भौतिक अवरोध स्थापित करें। धार्मिक गतिविधियों से उत्पन्न अपशिष्ट को नदी में जाने से रोकने के लिए समर्पित घाटों के निर्माण के भी निर्देश दिए। प्रवर्तन और वसूली के तहत यह तय किया गया कि अवैध औद्योगिक इकाइयों को जगह देने वाले भू-स्वामियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिन इकाइयों पर पर्यावरणीय मुआवजा (EC) बकाया है, उनकी संचालन स्वीकृति (CTO) रद्द की जाएगी और लंबित राशि की वसूली भू-राजस्व के रूप में की जाएगी। श्री योगेश कुमार ने प्लास्टिक और ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम फरीदाबाद और एचएसपीसीबी को निर्देश दिए गए कि वे थोक विक्रेताओं से प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक की जब्ती और चालान की कार्रवाई तेज करें। उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों तथा एचएसआईडीसी को खुले में कचरा जलाने और अवैध डंपिंग को रोकने के लिए कचरा संग्रहण व्यवस्था का दायरा बढ़ाने और निगरानी सख्त करने के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पर्यावरण संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी प्रकार के प्रदूषण या नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि क्षेत्र में स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ पर्यावरण बहाल किया जा सके। समीक्षा बैठक में नगर निगम एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।