Uturn Time
Breaking
Panipat: पंचायती भूमि पर अवैध पेड़ कटाई, सरपंच गिरफ्तार Mohali: पंजाब-चंडीगढ़ में आज दवाइयों की सप्लाई ठप, केमिस्ट हड़ताल पर Phagwara: सफाई कर्मियों की हड़ताल से फगवाड़ा में जगह-जगह गंदगी के ढेर Phagwara: खुराना ने बूथ कमेटियों के गठन के लिए जोन 4, सतनामपुरा के वर्करों के साथ बैठक की स्टूडेंट की हत्या को लेकर कई जगह रेड, सीसीटीवी में रूम में जानकार आते हुए दिखा ईटीओ सुसाइड केस में विजिलेंस की पूर्व महिला एसपी व कारोबारी को तीन साल की सजा, 15 साल पुराना मामला Sonipat: फार्मेसी परीक्षा में 300 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल, आठ कॉलेजों के विद्यार्थियों ने दिखाई उपस्थिति Hisar: एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी व सहयोगी गिरफ्तार Gurugram: मानेसर में जनगणना कोताही पर कर्मचारियों पर केस, 11 कर्मचारियों पर FIR से मचा हड़कंप Chandigarh: पंजाब में बिजली व्यवस्था भूमिगत होंगी, मुख्यमंत्री मान के गांव से भूमिगत केबल प्रोजेक्ट का आगाज Amritsar: बब्बर खालसा से जुड़े 2 गुर्गे अरेस्ट, सरकारी संस्थानों को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; 2 हैंड ग्रेनेड बरामद Mohali: पंजाब के जनगणना डायरेक्टर को नोटिस, एनसीएससी ने जनगणना सूची में जातिसूचक शब्दों पर मांगा जवाब
Logo
Uturn Time
पेड़ कटाई मामले में पंचायत प्रतिनिधि पर कार्रवाई
पानीपत: पंचायती भूमि से बिना अनुमति पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सरपंच पर आरोप है कि उसने पंचायत की जमीन पर खड़े पेड़ों को बिना प्रशासनिक अनुमति के कटवा दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना इसराना में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इसराना ने इसराना ग्राम पंचायत की पंचायती भूमि पर खड़े कीकर और शीशम के पेड़ों को बगैर अनुमति के अवैध रूप से काटने मामले में ग्राम पंचायत इसराना के सरपंच राजेश और ठेकेदार जितेंद्र के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया था। शिकायत के आधार पर ग्राम सचिव, ग्राम सचिव, कनिष्ठ अभियंता खंड पटवारी और अन्य द्वारा मौका मुआयना कर रिर्पोट कार्यालय में पेश की गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम पंचायत इसराना के सरपंच और ठेकेदार जितेंद्र द्वारा उक्त पंचायती भूमि से कीकर व शीशम के पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है। थाना इसराना में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इसराना की शिकायत पर धारा 303 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी।