Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
किड्स स्कूल में शैक्षिक गतिविधि का सफल आयोजन
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : 7 बी स्थित ग्रैंड मा कॉटेज किड्स स्कूल में हमारे सहायक गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने, फैंसी ड्रेस, कविता गायन, कहानी व्याख्यान ओर रोल प्ले जैसी अनेक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चे हमारे सहायक जैसे, डॉक्टर, शिक्षिका, सब्जी वाला, नर्स, फलवाला, पेंटर, वकील, दूधवाला, किसान, मजदूर, पुलिस अधीक्षक, फौजी इत्यादि के किरदारों में नजर आए ओर बखूबी अपने किरदारों से साक्षात्कार करवाया। प्राचार्या लवलीन पाहवा ने बताया कि आज विद्यालय के सभी बच्चों को मंच पर आकर माइक पर बोलने का मौका भी दिया गया जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके और वे बेझिझक मंच पर आकर अपने विचार व्यक्त कर सकें।उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों की रूचि अनुसार उनके मनोबल और उत्साह को बरकरार रखा जा सके। आज के इस चुनौतीपूर्ण समय में बच्चों का सर्वांगीण विकास इन्हीं गतिविधियों के माध्यम से किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राज पाहवा ने सभी बच्चों को हमारे सहायकों के किरदारों से अवगत करवाया और सभी बच्चों उनके सम्मान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं नीतू, कुलदीप, अंजू, नूतन,नीलम ओर अन्य स्टाफ मौजूद रहा।