ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Bathinda: नामांकन पत्र रद्द किए जाने के खिलाफ अकाली दल का डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
बबली ढिल्लों ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन पर लगाए धक्केशाही के आरोप, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी
बठिंडा (सोनू टुटेजा) : नगर निगम चुनावों के दौरान शिरोमणि अकाली दल के तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। शिरोमणि अकाली दल के शहरी हलका इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। प्रदर्शन के दौरान इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने बताया कि वार्ड नंबर 15 से अजय कुमार, वार्ड नंबर 28 से बिट्टू सिंह मेहणा बस्ती और वार्ड नंबर 36 से हर्ष सैणी के नामांकन पत्र बेबुनियाद आपत्तियां लगाकर रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी के दबाव में की गई है ताकि मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से बाहर किया जा सके। बबली ढिल्लों ने आरोप लगाया कि बिट्टू सिंह के नामांकन पत्र इस आधार पर रद्द किए गए कि उनके खिलाफ कोर्ट केस चल रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि वह मामला अभी अमल में ही नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह केवल बहाना बनाकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अजय कुमार के कागजात इस कारण रद्द किए गए कि उनके साथ एससी प्रमाण पत्र संलग्न नहीं था, जबकि प्रमाण पत्र पहले ही नामांकन पत्रों के साथ लगाया गया था। इसी तरह हर्ष सैणी के नामांकन पत्रों पर यह आपत्ति लगाई गई कि उनके पिता भी चुनाव लड़ रहे हैं। बबली ढिल्लों ने कहा कि ये सभी आपत्तियां पूरी तरह बेबुनियाद हैं और कानूनी रूप से इनका कोई ठोस आधार नहीं है। अकाली नेता ने कहा कि जिला प्रशासन ने आप सरकार के दबाव में आकर यह घिनौनी हरकत की है और लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल इस मामले को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लेकर जाएगा और जल्द ही रिट याचिका दायर की जाएगी। बबली ढिल्लों ने कहा कि जिन तीन उम्मीदवारों के कागजात रद्द किए गए हैं, वे चुनाव जीतने की मजबूत स्थिति में थे। इसी कारण विरोधी पक्ष के दबाव में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी नगर निगम में अपनी पकड़ बनाए रखने और भ्रष्टाचार जारी रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाइयां करवा रही है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता इस धक्केशाही का जवाब आने वाले चुनावों में देगी और लोकतंत्र को कुचलने वालों को सबक सिखाएगी। इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने यह भी कहा कि वर्ष 2027 में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने जा रही है और उस समय ऐसी धक्केशाही करने वाले अधिकारियों को अपने किए का परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के शहरी प्रधान गुरसेवक सिंह मान, गुरप्रीत सिंह संधू सहित पार्टी की पूरी शहरी लीडरशिप और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।