Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ में अग्रवाल स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव, गरिमा और सामाजिक सेवा से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के “एक रूपया, एक ईंट” के सिद्धांत आज भी समाज को समानता, सहयोग और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में व्यापार और उद्योग को नई दिशा मिली है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने व्यापारी वर्ग को नए अवसर और पहचान दी है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने स्वतंत्रता संग्राम में भी अहम योगदान दिया है और जमनालाल बजाज तथा लाला लाजपत राय जैसे महापुरुषों का राष्ट्रप्रेम सदैव प्रेरणादायक रहेगा। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार डबल इंजन की सरकार के तहत उद्योग और व्यापार को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में “डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर” का गठन किया गया है और नई स्टार्टअप नीति लागू की गई है। हरियाणा स्टार्टअप के मामले में देश में चौथे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए 2000 करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड बनाया गया है। इसके अलावा 170 करोड़ रुपये की मिनी क्लस्टर योजना के तहत 48 एमएसएमई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिससे 8000 से अधिक एमएसएमई लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हरियाणा को देश की अर्थव्यवस्था में और मजबूत हिस्सेदारी दिलाना है तथा भारत के 2047 विजन के अनुरूप 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था और 50 लाख नए रोजगार सृजन में योगदान देना है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के चुनावों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों पर जनता के भरोसे का परिणाम है।