Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पुलिसकर्मियों को मिला स्वास्थय और सकारात्मकता का संदेश, अधिकारियों ने साझा की पर्व की खुशियां पंचकूला 13 Jan : जिले में आज पारंपरिक उल्लास, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक पर्व लोहड़ी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचकूला के सैक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय तथा सैक्टर-4 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों ने भाग लेकर पर्व की खुशियां साझा कीं। सैक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पंचकूला के पारस अस्पताल के पल्मोनोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. अमित मंडल ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों को तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपाय, सकारात्मक सोच, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पंचकूला पुलिस परिवार एवं जिलेवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व ही नहीं, बल्कि नई फसल, समृद्धि, खुशहाली और एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अग्नि के चारों ओर एकत्र होकर मनाया जाने वाला यह पर्व हमें नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मक ऊर्जा को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि लोहड़ी की पावन अग्नि सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। इस दौरान एसीपी विक्रम नेहरा समेत अन्य शाखाओं के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वहीं, सैक्टर-4 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिसकर्मियों के साथ लोहड़ी मनाते हुए उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार भाईचारे, एकता और सामूहिक उत्सव का संदेश देता है, जो पुलिस बल के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस दौरान पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने भी सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व नई शुरुआत, सकारात्मक सोच और सामाजिक समरसता का प्रतीक है तथा सभी को मिल-जुलकर समाज की सुरक्षा और सेवा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।