Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, आशिका जैन का दावा
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जिला प्रशासन की ओऱ से डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आज जिला स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की। बैठक में विभिन्न विभाग प्रमुखों ने भाग लिया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिले में डेंगू व चिकनगुनिया संबंधी जागरूकता और रोकथाम कार्यों की निगरानी के लिए डेंगू एक्शन प्लान की कोर कमेटी का गठन भी किया। उन्होंने कहा कि होशियारपुर को डेंगू मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ेगा। बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बरसात के मौसम से पहले सभी विभागों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा, ताकि जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों, परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी पानी जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बीमारी के फैलाव का कारण बन सकती है। डिप्टी कमिश्नर ने सिविल सर्जन होशियारपुर को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर विशेष टीमें गठित की जाएं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर परिषद तथा गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। ये टीमें सप्ताह में कम से कम दो दिन घर-घर जाकर जांच करेंगी तथा लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ संभावित डेंगू प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने नगर निगम व नगर परिषदों को भी इस मामले में गंभीरता से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि रेड क्रास सोसायटी के वालंटियर्ज भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए घरों व दुकानों का सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा इनके फैलाव को रोकना है। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान टीमों द्वारा घरों में रखे कूलरों, गमलों, पुराने टायरों, पानी के बर्तनों और अन्य कंटेनरों की जांच की जा रही है तथा उनमें जमा पानी को खाली करवाया जा रहा है। लोगों को यह भी जागरूक किया जा रहा है कि सप्ताह में कम से कम एक बार पानी वाले बर्तनों को पूरी तरह खाली कर साफ व सूखा रखें, ताकि एडीज मच्छर के लारवा को पनपने से रोका जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है और यही मच्छर डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का मुख्य कारण है। इसलिए इन बीमारियों से बचाव के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जरूरत वाले क्षेत्रों में लार्वीसाइड स्प्रे भी करवाया जाएगा, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। आशिका जैन ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि जिले को डेंगू और चिकनगुनिया मुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, एस.डी.एम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, सिविल सर्जन डा. मंदीप कमल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।