दिनेश मौदगिल
लुधियाना 13 जनवरी : इंडियन आईडल अकादमी में अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर रविनंदन शर्मा और म्यूजिक गुरु रवि साहिल की देखरेख में आयोजित म्यूजिकल इवनिंग में घरेलू लेडीज और कामकाजी जेंट्स के साथ साथ अकादमी के स्टूडेंट्स ने अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए उपस्थिति की वाहवाही लूटी। नन्हीं बच्ची यशविका शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया।म्यूजिकल इवनिंग में लुधियाना बार एसोसिएशन से एडवोकेट प्रेजिडेंट विपन सग्गर ,वाईस प्रेजिडेंट गगन बेदी , सैक्ट्री हिमांशु वालिया , जॉइंट सैक्ट्री रचिन सोनी ,फाइनेस सैक्ट्री मयंक चोपड़ा ,हरजीत सिंह भट्टी, जसबीर सिंह मदान ,पीयूष चावला , रमनदीप सिंह , समर शर्मा , संदीप सिंह, बिंदिया मदान ,विनीत शर्मा , इशजोत , पार्षद अरुण शर्मा, विधायक पुत्र तथा एम् सी लुधियाना लीगल एडवाइजर गौरव बग्गा , सोनिया ,राजवीर सिद्धू आदि विशेष मेहमानों के तौर पर पहुंचे। अकादमी में पहुंचने पर इन मेहमानों का प्रबंधकों द्वारा स्वागत किया गया तथा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। म्यूजिकल इविनिंग में सिंगर हैप्पी सिंह व् उनके भाई जस्सी ने अपनी म्यूजिक एल्बम के गीत गाकर उपस्थिति का समां बांधा। इस अवसर पर डा सुनील लखोत्रा, अरिंधम शर्मा, ह्रींधम धन्जल आदि ने भी अपनी परमोरमेंस दी।