Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
साईकिल वितरण समारोह में छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें, स्कूली बच्चियों के चेहरे हुए प्रफुल्लित
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क): केंद्रीय ऊर्जा, शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को आर्य पीजी कॉलेज सभागार में सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि “पढ़ेंगी बेटियां, तभी आगे बढ़ेंगी बेटियां। बेटियों की शिक्षा केवल परिवार नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करती है। कार्यक्रम में क्षेत्र की बेटियों के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने 104 छात्राओं को पानीपत क्षेत्र में तथा 143 छात्राओं को समालखा क्षेत्र में साइकिल वितरित की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 1000 साइकिलों का वितरण करने की योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम में सिग्मा संस्था के अतुलनीय योगदान की प्रशंसा की। कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह केवल साइकिल वितरण कार्यक्रम नहीं बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने का अभियान है। जब समाज की संस्थाएं आगे आकर जरूरतमंद बच्चों और बेटियों के लिए कार्य करती हैं, तब समाज में संस्कार और संवेदनाएं मजबूत होती हैं। समाज हित में किया गया प्रत्येक कार्य पुण्य का कार्य होता है। जब किसी जरूरतमंद बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आती है, तब आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। हमें इन संस्कारों को आगे बढ़ाना है और समाज में सेवा की भावना को जीवित रखना है। कैबिनेट मंत्री ने बेटियों से आह्वान किया कि वे साइकिलों का उपयोग शिक्षा और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए करें। उन्होंने अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वह स्कूल जाते थे तो उन्हें अपने गांव से तीन किलो मीटर पैदल स्कूल जाना पड़ता था। नौवीं कक्षा में पिता द्वारा साइकिल मिलने की खुशी आज भी उन्हें याद है। उन्होंने कहा कि आज इन बच्चियों के चेहरे पर वही खुशी दिखाई दे रही है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से उन्होंने स्वयं के बजाय समाज के बारे में सोचकर कार्य किया है। उनका हमेशा प्रयास रहा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। गांवों में तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और प्रारंभिक चरण में 75 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में फिरनियों, लाइब्रेरी, विद्यालय, श्मशान घाट और कब्रिस्तान पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सर्वे का कार्य चल रहा है और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन कार्यों को 100 प्रतिशत धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कौशल केंद्र खोले जाएंगे, जहां कंप्यूटर, सैलून तथा अन्य रोजगारपरक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार का पूरा ध्यान गांवों को स्वस्थ, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने पर है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बुके देकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, अनुरुद्ध, जिला खजाना अधिकारी हजारा सिंह, अंत्योदय फाउंडेशन ट्रस्टी एषणा कल्याण, फैला उजाला फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा कई अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं में नेहा, रूपाली, लक्ष्मी, राधा, मानवी, पूजा, अंजू, शिवानी और प्रतिभा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास और यादगार बन गया है। साइकिल मिलने से अब स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी। छात्राओं ने कहा, “कई बार लंबी दूरी तय करके स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब पढ़ाई के प्रति हमारा उत्साह और बढ़ गया है। यह साइकिल हमारे लिए केवल एक साधन नहीं बल्कि हमारे सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हम मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।” उन्होंने सामाजिक संस्थाओं और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए किया गया यह प्रयास अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा। छात्राओं ने कहा कि समाज और संस्थाओं के सहयोग से गरीब परिवारों की बेटियों को आगे बढ़ने का नया हौसला मिलता है।