Uturn Time
Breaking
मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी सख्त, पावर यूटिलिटी के CMD व डायरेक्टर तलब Surat: सूरत सिविल अस्पताल में मंत्री के निरीक्षण के बाद अधिकारियों पर गिरी गाज, डॉ. धारित्री परमार का तबादला चर्चा में Srinagar: जम्मू-कश्मीर में सिक्किम दिवस की झलक, भाईचारे का संदेश दिया गया Hisar: सीएम फ्लाइंग की रेड से मचा हड़कंप, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना Jammu: नीट अभ्यर्थियों के लिए कुलपति प्रो. संजीव जैन का प्रेरणादायक संदेश Hisar: मंत्री रणबीर गंगवा का सादगी भरा कदम, सरकारी खर्च में कटौती के लिए काफिला कम किया 140वें जश्न में जहर? कर्मचारियों को एक्सपायर्ड ड्रिंक, आवाज उठाने पर नौकरी गई Ludhiana: 97.07% अंक हासिल कर अगस्त्या सहगल बने जिले में तीसरे, डीपीएस में दूसरा स्थान Ludhiana: सेहत विभाग की डेंगू से कागजी लड़ाई“ हर शुक्रवार डेंगू ते वार" बाकी दिन आराम ! Ludhiana: लुधियाना में एमएसएमई के ग्रीन ट्रांजिशन पर कार्यशाला आयोजित, उद्यमियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी Hoshiarpur: प्रशासन अलर्ट, बोरवेल हादसों को रोकने के निर्देश ​Jagraon: नामांकन का आखिरी दिन: जगरांव में चुनावी पारा हाई, 23 वार्डों की चुनावी तस्वीर 19 मई को होगी साफ
Logo
Uturn Time
महाअभियान-2026 का आगाज, कृषि क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने आदिबद्री नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की की कामना की और विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों के केंद्र में किसान और आमजन हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है और अब तक 12 लाख किसानों को 1.80 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा, फसल खराब होने पर मुआवजे और बीमा योजना के तहत हजारों करोड़ रुपये किसानों को दिए गए हैं। महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, वहीं 500 रुपये में गैस सिलेंडर की सुविधा भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने बिजली, पानी, रोजगार और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में हजारों युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।