ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Kurukshetra: महक सिंगला ने 500 में से 470 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
परीक्षा में 470 अंक लेकर छात्रा ने किया कमाल
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर ने सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता प्राप्त कर शिक्षा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। यह उपलब्धि छात्राओं की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय की कुल 199 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 195 छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। महक सिंगला पुत्री विशाल सिंगला ने 500 में से 470 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैन्सी पुत्री संजीव कुमार ने 461 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा आरती पुत्री सूरज कुमार ने 455 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की 13 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि 15 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर सराहनीय प्रदर्शन किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण रहा। विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी कौशिक ने सभी छात्राओं, अभिभावकों एवं अध्यापकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को जीवन में निरंतर परिश्रम और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।