Uturn Time
Breaking
मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी सख्त, पावर यूटिलिटी के CMD व डायरेक्टर तलब Surat: सूरत सिविल अस्पताल में मंत्री के निरीक्षण के बाद अधिकारियों पर गिरी गाज, डॉ. धारित्री परमार का तबादला चर्चा में Srinagar: जम्मू-कश्मीर में सिक्किम दिवस की झलक, भाईचारे का संदेश दिया गया Hisar: सीएम फ्लाइंग की रेड से मचा हड़कंप, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना Jammu: नीट अभ्यर्थियों के लिए कुलपति प्रो. संजीव जैन का प्रेरणादायक संदेश Hisar: मंत्री रणबीर गंगवा का सादगी भरा कदम, सरकारी खर्च में कटौती के लिए काफिला कम किया 140वें जश्न में जहर? कर्मचारियों को एक्सपायर्ड ड्रिंक, आवाज उठाने पर नौकरी गई Ludhiana: 97.07% अंक हासिल कर अगस्त्या सहगल बने जिले में तीसरे, डीपीएस में दूसरा स्थान Ludhiana: सेहत विभाग की डेंगू से कागजी लड़ाई“ हर शुक्रवार डेंगू ते वार" बाकी दिन आराम ! Ludhiana: लुधियाना में एमएसएमई के ग्रीन ट्रांजिशन पर कार्यशाला आयोजित, उद्यमियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी Hoshiarpur: प्रशासन अलर्ट, बोरवेल हादसों को रोकने के निर्देश ​Jagraon: नामांकन का आखिरी दिन: जगरांव में चुनावी पारा हाई, 23 वार्डों की चुनावी तस्वीर 19 मई को होगी साफ
Logo
Uturn Time
भारत में इस साल सामान्य से कम बारिश के अनुमान के बीच सुपर अल-नीनो के सक्रिय होने की संभावना और मजबूत हो गई है। अमेरिकी मौसम एजेंसी नेशनल ओशेनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार यह स्थिति मई से जुलाई के बीच दस्तक दे सकती है, जिसका असर पूरे मानसून सीजन पर पड़ सकता है। NOAA ने बताया कि प्रशांत महासागर का तापमान मई में सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है और यह गर्मी की स्थिति आने वाले महीनों में भी बनी रह सकती है। इसी कारण सुपर अल-नीनो बनने की संभावना पिछले अनुमान 61% से बढ़कर अब 82% तक पहुंच गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने चेतावनी दी है कि अल-नीनो का सीधा असर मानसूनी बारिश पर पड़ेगा, जिससे वर्षा में कमी और सूखे जैसी स्थिति का जोखिम और बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह स्थिति बनी रहती है तो कृषि उत्पादन और जल संसाधनों पर भी इसका गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकता है।