ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Panipat: इंडियन ऑयल ने ड्रेन नंबर 2 पर बने नव निर्मित ददलाना पुल का किया उद्घाटन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
नवनिर्मित पुल बनने से होगा यातायात समस्या का समाधान
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स ने अपने कॉर्पोरेट पर्यावरण उत्तरदायित्व (सीईआर) पहल के तहत शुक्रवार को ददलाना गांव के पास मुख्य ड्रेन नंबर 2 पर अभी हाल ही में नव-निर्मित पुल का उद्घाटन किया गया। पुल का उद्घाटन एम.एल. डहरिया कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख द्वारा आसपास के गांवों के सरपंचों, पीआरपीसी अधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया। हरियाणा सिंचाई विभाग के सहयोग से निर्मित यह नया पुल ददलाना गांव के पास कोहंड-असंध राज्य राजमार्ग पर स्थित पुराने पुल के साथ बनाया गया है। इस पुल के बनने से इस रूट पर लंबे समय से चली आ रही यातायात की समस्या का समाधान हुआ है। यह पुराना पुल रिफाइनरी विस्तार, आस-पास के गांवों के विकास और पीआरपीसी में चल रही नई परियोजनाओं के चालू होने के कारण यातायात में वृद्धि के चलते एक प्रमुख बाधा बन गया था। गौरतलब है कि इस अतिरिक्त पुल से यातायात आवाजाही में उल्लेखनीय सुधार होने, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ने और टाउनशिप निवासियों, परियोजना वाहनों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए सुगम आवागमन की उम्मीद है। यह अवसंरचना विकास क्षेत्र में बढ़ते औद्योगिक और आवासीय गतिविधियों से उत्पन्न होने वाली भविष्य की यातायात मांगों को पूरा करने में भी सहायक होगा। इस पहल के माध्यम से, पीआरपीसी क्षेत्रीय विकास, सामाजिक प्रगति और पर्यावरण स्थिरता के प्रति समर्पित एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में अपनी प्रतिबद्धता को प्रभावी सीएसआर और सीईआर परियोजनाओं के माध्यम से दोहराता है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नैनपाल राणा, सरपंच प्रतिनिधि ददलाना चरणजीत राणा, कश्मीरी लाल शर्मा, मास्टर भगवान दास राणा के अलावा शैलेंद्र कुमार सिन्हा, अजय बहादुर सिंह, नरेश कुमार आदि सहित काफी संख्या में रिफाइनरी अधिकारी और आसपास के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।