Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना में डंप साइट की समस्या फिर उभरी
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : शहर के मेहली गेट से प्रोफेसर कॉलोनी, गुरु हरकृष्ण नगर की ओर जाने वाले एंट्री चौक के पास गौशाला के बाहर लगे कूड़े के बड़े डंप ने पूरे इलाके की जिंदगी फिर दूभर कर दी है। पिछले कई दिनों से नगर निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण इस डंप से कूड़ा नहीं उठाया गया, जिससे इलाके के निवासी और राहगीर नरक जैसी जिंदगी भोगने को मजबूर हो रहे हैं। इलाका निवासियों और राहगीरों का कहना है कि डंप के पास ही शिव मंदिर, गुरुद्वारा साहिब और वरिंदर पार्क स्थित हैं, जहां रोज सुबह-शाम सैकड़ों श्रद्धालु और सैर करने वाले लोग आते हैं। लेकिन दिन-रात यहां से उठने वाली विषैली बदबू के चलते यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि नाक ढककर गुजरना भी किला जीतने के बराबर हो गया है। उन्होंने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। हर चुनाव के दौरान यह मुद्दा जोर-शोर से उठता है और बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनावी शोर-शराबा खत्म होते ही मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। दो साल पहले यह मामला जिला अदालत तक भी पहुंचा था। उस समय जिला लोक अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता संजीव घई की पीआईएल पर सुनवाई करते हुए जुलाई 2024 में डंप को स्थायी रूप से हटाने और जगह की सफाई करवाकर कॉरपोरेशन को रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। लेकिन हैरानी की बात है कि आज तक इस आदेश पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सामाजिक कार्यकर्ता संजीव घई लक्की और परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा लवली ने नगर निगम से पुरजोर मांग की है कि तुरंत इस डंप से कूड़ा उठवाया जाए और रोजाना सफाई का पक्का प्रबंध किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो पूरे इलाके के निवासी बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के साथ यह समस्या और भी भयावह होती जा रही है और यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा खतरा बन सकती है। अब देखना यह है कि निगम प्रशासन कब जागता है और लोगों को इस मुसीबत से राहत मिलती है या नागरिकों की सेहत के साथ खिलवाड़ इसी तरह जारी रहता है।