ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Jalandhar: आगामी नगर पालिका व नगर कौंसिल चुनाव में समझदारी से करें उम्मीदवार का चयन : राजन रल्हन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
नगर निकाय चुनाव में सोच-समझकर फैसला लेने की अपील
जालंधर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब में आगामी नगर पालिका व नगर कौंसिल चुनावों को लेकर सामाजिक स्तर पर जागरूकता अभियान तेज होने लगा है। समाजसेवी राजन रल्हन, डी.आर. रल्हन, धीरज धीर, राकेश रिशी एवं दीपगगन सिंह गिल की ओर से विशेष बातचीत करते हुए लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और समझदारी के साथ करें। इन सभी समाजसेवियों ने कहा कि लोकतंत्र में वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि जनता की सबसे बड़ी ताकत है। एक सही उम्मीदवार का चयन ही किसी वार्ड, शहर और राज्य के विकास की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मतदाताओं को किसी भी प्रकार के लालच, दबाव, जात-पात या पक्षपात से ऊपर उठकर ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहिए जो वास्तव में अपने क्षेत्र की समस्याओं को समझता हो और उनके समाधान के लिए कार्य करने की क्षमता रखता हो। समाजसेवी राजन रल्हन ने कहा कि नगर पालिका और नगर कौंसिल के चुनाव सीधे तौर पर आम जनता के दैनिक जीवन से जुड़े होते हैं। साफ-सफाई, सड़कें, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास स्थानीय प्रतिनिधियों की कार्यशैली पर निर्भर करता है। इसलिए लोगों को ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहिए जो ईमानदार, कर्मठ और जनता के बीच रहने वाला हो। डी.आर. रल्हन ने कहा कि यदि वार्ड का विकास सही दिशा में होगा तो पूरा शहर प्रगति करेगा और शहरों के विकास से ही राज्य मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को उम्मीदवार के पिछले कार्यों, समाज सेवा और व्यवहार को ध्यान में रखते हुए ही मतदान करना चाहिए। धीरज धीर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि युवा वर्ग भी राजनीति में जागरूकता दिखाए और मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान होता है। राकेश रिशी ने कहा कि चुनाव केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं बल्कि समाज के भविष्य का निर्णय भी होते हैं। इसलिए लोगों को ऐसे उम्मीदवारों को आगे लाना चाहिए जो विकास को प्राथमिकता दें और जनता की आवाज बनकर कार्य करें। दीपगगन सिंह गिल ने कहा कि कई बार लोग छोटी-छोटी बातों या निजी स्वार्थ के कारण मतदान करते हैं, जिसका नुकसान पूरे क्षेत्र को भुगतना पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए योग्य और साफ छवि वाले उम्मीदवारों का समर्थन करें। सभी समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से समाजसेवी व पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मतदान है। यदि जनता शुरुआत में ही सही निर्णय लेगी तो आने वाले वर्षों में क्षेत्र का विकास स्वतः सुनिश्चित होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग राष्ट्रहित, समाजहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए अवश्य करें तथा दूसरों को भी जागरूक बनाएं।