होशियारपुर ने कक्षा 12वीं के शानदार परिणामों का जश्न मनाया
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर का बारहवीं बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा। आर्ट्स की बलजिंदर कौर सैनी ने 90% अंक प्राप्त करके पहला स्थान , हर्षदीप कौर ने 85% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान तथा रवलीन कौर ने 84% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स के चितेश कुमार पतयार ने पहला स्थान, श्रुति ने दूसरा स्थान और मनजोत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान अनुराग सूद ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्कूल के सचिव डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया, प्रधानाचार्या शोभा रानी और स्टाफ के सदस्यों ने छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।