स्कूल के छात्रों की सफलता से खुशी का माहौल
लुधियाना: भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर, लुधियाना ने सीबीएसई कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा सत्र (2025-26) में शानदार परिणाम लाकर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है। तीनों स्ट्रीम - मेडिकल, नॉन मेडिकल और कॉमर्स के छात्रों के असाधारण प्रदर्शन से विद्यालय का परिसर खुशी, गर्व तथा उल्लास से गूंँज उठा।
छात्रों के अटूट समर्पण, शिक्षकों के अथक प्रयासों और स्कूल प्रबंधन के दूरदर्शी मार्गदर्शन को दर्शाते हुए, यह उत्कृष्ट प्रदर्शन ज्ञान, अनुशासन, आत्मविश्वास और मूल्यों के साथ युवा मनों के पोषण के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
वाणिज्य विभाग के छात्रों ने रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता और गहन अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें अलीशा तांगरी ने 96.6% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, कृतिका शर्मा ने 95.2% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान और कृतिका शर्मा ने 94.6% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नॉन मेडिकल विभाग में भी छात्रों ने प्रभावशाली अंकों और रणनीतिक कुशलता का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भूमिका बसलियाल और गौरव ने 94.4% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, रिजुल जैन ने 93.4% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान और श्रेया नेगी ने 83% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेडिकल में भी छात्रों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। मांत्रा बलूनी ने 90.2% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, अंजली यादव ने 89.6% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान और सोनाक्षी नरूला ने 88% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।