Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
कॉर्निया ट्रांसप्लांट को बढ़ावा देने पर चर्चा
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : रोटरी आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी की बैठक यूनिवर्सल हेल्थ क्लिनिक, गढ़शंकर में डॉक्टर तरसेम सिंह, चेयरमैन बॉडी डोनेशन कमेटी तथा जे.बी. बहल, प्रधान रोटरी आई बैंक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान बहल साहिब ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में 58 लोगों की आंखों की कॉर्निया (पुतली) का ऑपरेशन करवाया गया, जिसकी बदौलत उन्हें फिर से रोशनी प्राप्त हुई। डॉ. तरसेम सिंह ने बताया कि संस्था के प्रयासों के तहत एक पत्र अविनाश राय खन्ना के माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया था, जिसमें पंजाब की यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों के प्रवेश फार्म में नेत्रदान का एक कॉलम शामिल करने की मांग की गई थी। इस पर राज्यपाल ने पंजाब की सभी यूनिवर्सिटियों को आवश्यक कार्रवाईकरने के निर्देश दिए, जिस पर अमल शुरू हो चुका है। रायत एंड बाहरा यूनिवर्सिटी तथा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने इस मांग को लागू भी कर दिया है। बहल जी ने बताया कि संस्था अब तक 4165 लोगों की आंखों की कॉर्निया बदलवाकर उन्हें रोशनी प्रदान कर चुकी है। संस्था के कैशियर मदन लाल महाजन ने बताया कि यह सारी सेवा दानदाताओं के सहयोग से निःशुल्क की जाती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक नेत्रदान करने की अपील की ताकि उनकी बदौलत दो लोगों की अंधेरी जिंदगी में रोशनी लाई जा सके। संस्था गढ़शंकर के सचिव ओंकार सिंह चाहलपुरी ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर संस्था यूनिट गढ़शंकर के प्रधान डॉक्टर लखविंदर सिंह लक्की, भूपिंदर सिंह जॉइंट सेक्रेटरी, प्रिंसिपल जगदीश राय एडवाइजर, जसबीर सिंह सुज्जों, मोटिवेटर नरेश गुप्ता होशियारपुर तथा अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। डॉक्टर तरसेम सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक नेत्रदान करें।