Uturn Time
Breaking
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों को मिली सफलता, पंजाब में लंबे समय से लटके ओवरब्रिजों और राजमार्गों के कार्यों को पूरा करने का रास्ता हुआ आसान नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी आज नगर निगम आम चुनाव के लिए 10 नामांकन पत्र दाखिल — राज्य चुनाव आयोग बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग का दौरा 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने कानूनगो के खिलाफ मामला दर्ज किया कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पीएसपीसीएल मुख्यालय पटियाला में बिजली मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार बटाला दोहरा हत्याकांड: गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के तीन गुर्गे भूटान भागने की कोशिश करते समय अंतरराष्ट्रीय सीमा से गिरफ्तार गैंगस्टरों ते वार का 113वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 552 स्थानों पर छापेमारी; 268 गिरफ्तार हरजोत सिंह बैंस ने स्थानीय निकाय मंत्री के रूप में पदभार संभाला डॉ. रवजोत सिंह ने “ऑनलाइन मिलनी” के दौरान विदेशों में बसे पंजाबियों की शिकायतें और सुझाव सुने 12वीं कक्षा के परिणामों में लड़कियों ने मारी बाज़ी, 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पहले तीन स्थान किए हासिल
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला फरीदकोट के गांव गोलेवाला स्थित माल कार्यालय में तैनात कानूनगो वरिंदर सिंह भुट्टर के खिलाफ 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जिला फरीदकोट के गांव बगथला निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अदालत ने माल विभाग फरीदकोट को शिकायतकर्ता को जमीन का कब्जा दिलाने के आदेश जारी किए थे। इस संबंध में आरोपी कानूनगो ने शिकायतकर्ता को जमीन का कब्जा दिलाने के बदले उससे 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी कानूनगो को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये दिए और रिश्वत देते समय की वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना फ़िरोज़पुर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।