Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
आशु और नरेश उपनेजा ने पुराने बाजार में किया डोर-टू-डोर प्रचार
डेराबस्सी: नगर कौंसिल चुनाव की तारीख घोषित होते ही शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार लगातार लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 14 और 15 में अपना चुनाव प्रचार तेज करते हुए पुराने बाजार क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस दौरान नगर कौंसिल की पूर्व प्रधान आशु उपनेजा और उनके पति नरेश उपनेजा अपने समर्थकों के साथ लोगों के बीच पहुंचे और पार्टी के पक्ष में वोट मांगे। नगर कौंसिल चुनाव में वार्ड नंबर 14 और 15 से पति-पत्नी की यह जोड़ी आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों उम्मीदवार लगातार लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। प्रचार अभियान के दौरान आशु उपनेजा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा विकास और पारदर्शी राजनीति की बात करती है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का मौका देती है तो वार्डों में सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। वहीं नरेश उपनेजा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की आवाज बनकर काम कर रही है और नगर कौंसिल में भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पुराने बाजार की विभिन्न गलियों में कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। प्रचार अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गरम दिखाई दिया और समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।