Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
बिटूमिन के बढ़े दामों से हरियाणा में सड़क निर्माण कार्य प्रभावित, ठेकेदारों ने मांगा स्पेशल पैकेज
चंडीगढ़: पेट्रोल, डीजल और सोने की बढ़ती कीमतों के बीच अब सड़क निर्माण कार्यों पर भी महंगाई की मार साफ दिखाई देने लगी है। बिटूमिन और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण हरियाणा में करोड़ों रुपये के सड़क निर्माण और री-कारपेटिंग कार्य प्रभावित हो गए हैं। हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार से विशेष राहत पैकेज और कॉन्ट्रैक्ट रेट में संशोधन की मांग उठाई है। हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जैन ने कहा कि प्रदेश में सड़क और अन्य निर्माण कार्यों की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते कई प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में करीब 2700 करोड़ रुपये के रोड री-कारपेटिंग कॉन्ट्रैक्ट दिए गए थे, जिनमें से लगभग 1200 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हो चुके हैं। अशोक जैन के अनुसार बाकी बचे करीब 1500 करोड़ रुपये के कार्य अब संकट में हैं, क्योंकि बिटूमिन और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी उछाल आने से लागत लगभग तीन गुना तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में पुराने रेट पर काम जारी रखना ठेकेदारों के लिए संभव नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और इसके बाद हरियाणा सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। एसोसिएशन ने सरकार से विशेष राहत पैकेज, कॉन्ट्रैक्ट रेट में संशोधन और परियोजनाओं के लिए कम से कम एक वर्ष की अतिरिक्त समय सीमा देने की मांग की है। ठेकेदारों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो सड़क निर्माण और री-कारपेटिंग के कई कार्य पूरी तरह ठप हो सकते हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों और ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ेगा।