Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"नर्सिंग दिवस पर प्रेम इंस्टीट्यूट में विशेष कार्यक्रम"
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क): फ्लोरेंस नाइटिंगेल, आधुनिक नर्सिंग की जननी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष में प्रेम इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज बडौली , पानीपत में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस वर्ष की थीम हमारी नर्सेस, हमारा भविष्य । नर्सिंग की आर्थिक शक्ति क्योंकि सशक्त नर्सेस जीवन बचाती है, पर आधारित कार्यक्रम में नर्सेस का नर्सिंग क्षेत्र में योगदान और महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेम इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, डॉक्टर प्रेम कैंसर हॉस्पिटल ,डॉक्टर प्रेम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज मुटनेजा , उपाध्यक्ष डॉक्टर रचना मुटनेजा जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण के किया गया। इस अवसर पर वेद नर्सिंग कॉलेज एवं वेद नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के नर्सिंग स्टाफ एवं सभी छात्र-छात्राओं ने नाइटिंगेल के पथ पर चलने की शपथ एवं सेवा करुणा और समर्पण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वेद नर्सिंग कॉलेज एवं वेद नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की प्राचार्या निधि शर्मा ने कहा कि नर्सेस स्वास्थ्य सेवा की रीड की हड्डी है कोविड महामारी के दौरान जिस तरह नर्सिंग समुदाय ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा की वह अनुकरणीय हैं। आज का दिन उनके इसी त्याग और समर्पण को सम्मान देने का दिन है। आज अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष में वेद नर्सिंग कॉलेज के द्वारा कैमला गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं काबरी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र और छात्राओं को आमंत्रित किया गया। जिसमें सभी छात्र एवं छात्राओं को नर्सिंग ,फिजियोथेरेपी में करियर एवं भविष्य के बारे में जानकारी दी गई साथ ही सभी छात्रों को लाफ्टर थेरेपी, हाइजीन केयर के लिए जागरूक किया गया। साथ ही आज नर्सिंग के छात्रों द्वारा मॉडल प्रतियोगिता एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 90 मॉडल प्रदर्शनी में लगाया गया था जो कि स्वास्थ्य से सम्बंधित अलग अलग थीम पर आधारित था,सबसे बेहतरीन मॉडल को आज के सम्मानित अतिथि मिस नवकिरण जो कि एक विख्यात अंतर्राष्ट्रीय नर्स है एवं नवकिरण नर्सिंग क्लासेज के फाउंडर है के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रेम इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज बडौली पानीपत के सीईओ एवं निदेशक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जे आर सेठी, प्रशासनिक अधिकारी श्री जोगिंदर सिंह, निदेशक नर्सिंग कॉलेज श्री पॉल दिनाकरन , एन एन पाण्डेय सहित सभी स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित थे।