Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
चंडीगढ़: आमजन के साथ बेहतर संवाद, प्रोफेशनल व्यवहार और प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक कर्मियों के लिए “पीपल-फ्रेंडली कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल्स एंड बिहेवियरल चेंज” विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला सेक्टर-29 स्थित ट्रैफिक ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। कार्यशाला का आयोजन यूटी चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व, आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार और एसएसपी (सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक) सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं डीएसपी ट्रैफिक एडमिन नीरज सरना और डीएसपी ट्रैफिक (आर एंड डी) रोड सेफ्टी लक्ष्य पांडे की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में ट्रैफिक विंग के करीब 120 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इंस्पेक्टर एवं इंचार्ज सीटीपी डॉ. परवेश शर्मा तथा इंस्पेक्टर ट्रैफिक एडमिनिस्ट्रेशन सुरिंदर कुमार ने ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान प्रभावी संवाद, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन और जनता के साथ पेशेवर तरीके से बातचीत की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी के पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के चेयरमैन डॉ. कुलदीप सिंह, शिक्षा विभाग की प्रोफेसर डॉ. नंदिता सिंह और मोटिवेशनल स्पीकर एवं प्रोफेशनल एक्सीलेंस कोच अमूल्य शुक्ला ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में संबोधित किया। वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों को वर्बल और नॉन-वर्बल कम्युनिकेशन स्किल्स, स्मार्ट पुलिसिंग, सहानुभूति आधारित व्यवहार और जनता के साथ प्रोफेशनल तरीके से पेश आने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा विवाद समाधान, कठिन परिस्थितियों से निपटने और पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यवहारिक बदलाव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में इंटरएक्टिव ग्रुप एक्सरसाइज भी करवाई गईं, जिनमें पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान आने वाली वास्तविक चुनौतियों को साझा किया। इससे सत्र अधिक व्यावहारिक और समाधान केंद्रित बना। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की इस पहल को प्रतिभागियों और विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा गया। विभाग का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस की जनसंपर्क क्षमता और प्रोफेशनल छवि को मजबूत किया जाएगा।