Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
इंजीनियर बनना चाहता है अथर्व, बांसुरी बजाने का है शौक
जीरकपुर: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणामों में माउंट व्यू पब्लिक स्कूल, बलटाना के छात्र अथर्व ने 96.31 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। अथर्व की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने उसे बधाई देते हुए इसे स्कूल और परिवार के लिए गर्व की बात बताया। अथर्व का परिवार बलटाना में रहता है। उसके पिता व्यवसायी हैं जबकि माता गृहिणी हैं। अथर्व के माता-पिता ने बताया कि उसकी सफलता में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अथर्व ने बिना किसी ट्यूशन के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। अथर्व ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और रोजाना स्कूल में पढ़ाए गए पाठ को घर जाकर दोहराने को दिया। उसने बताया कि उसका सपना इंजीनियर बनने का है। पढ़ाई के साथ-साथ उसे बांसुरी बजाने का भी विशेष शौक है।