Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
गुरसहिज सिंह रंधावा की मौजूदगी में वार्ड-22 पैंटा होम के युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
ज़ीरकपुर: हल्का डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा के सुपुत्र गुरसहिज सिंह रंधावा की अगुवाई में गांव बाकरपुर स्थित रंधावा फार्म में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ज़ीरकपुर के वार्ड नंबर-22 पैंटा होम से सचिन शर्मा अपने कई साथियों सहित कांग्रेस पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने वालों में शहजादा राज, कमल, भवेजा, यश कौशिक, कवात्रा, पंकज भारद्वाज, अभि शर्मा, नवदीप शर्मा, रोमी, विनोद कुमार, राहुल गांधी और जस्सी सहित अन्य युवा साथी मौजूद रहे। पंजाब सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे : गुरसहिज युवाओं का बढ़ता समर्थन बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत बताया: इस मौके गुरसहिज सिंह रंधावा ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और हल्का डेराबस्सी में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा आम लोगों, युवाओं और हर वर्ग की आवाज़ को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि पंजाब के लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश होकर ‘आप’ पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ज़ीरकपुर क्षेत्र में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और युवाओं का बढ़ता विश्वास आने वाले समय में बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है। पार्टी में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रताप सिंह विरक और ऊदे राठौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।