Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
आशा किरण स्पेशल स्कूल में गार्डियनशिप जागरूकता पर सेमिनार आयोजित
नवदीप सूद ने आशा किरन स्कूल को 11 हजार का चैंक सौंपा
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): आज जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में आशादीप वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आत्म सुख आत्म देव आश्रम होशियारपुर के सहयोग से स्पेशल बच्चों के अभिभावकों के लिए विकलांग गार्डियनशिप विषय पर एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुखय अतिथियों द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके की गई। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती शेली शर्मा ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एंव अभिभावकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार स्पेशल बच्चों के अभिभावकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं तथा उन्हें अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। इसके उपरांत आशादीप वेल्फेयर सोसायटी के सचिव कर्नल गुरमीत सिंह ने उपस्थित अभिभावकों को विकलांग गार्डियनशिप के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष बच्चों के भविष्य को सुरक्षित एंव संरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में मुखय अतिथि के रूप में अविनाश राय खन्ना पूर्व सांसद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विशेष बच्चों के अधिकारों एंव उनकी सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक होने का संदेश दिया, इस मौके नवदीप सूद की तरफ से स्कूल को 11 हजार रुपए की राशि दान की गई। इस अवसर पर दिल्ली से आए विशेषज्ञ प्रोफेसर कर्नल डॉ. वी.के. गौतम प्रधान एन.सी.पी.ओ., नई दिल्ली ने अभिभावकों को विशेष रूप से बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की गार्डियनशिप संबंधी कानूनी एंव सामाजिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। सेमिनार मे स्पेशल बच्चों के अभिभावक, आत्म सुख आत्मदेव आश्रम के बच्चों के अभिभावक और होशियारपुर जिले के माता-पिता मौजूद थे। इस सेमिनार में लगभग 200 के करीब स्पेशल बच्चों के माता-पिता शामिल हुए। सेमिनार के अंत में आशादीप वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह ने आभार व्यक्त किया और मुखय अतिथि और विशेषज्ञों का धन्यवाद किया, जिन्होंने गार्डियनशिप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर स्पेशल बच्चों द्वारा बनाए गए स्मृति चिन्ह भी अतिथियों को भेंट किए गए। इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के सदस्य मलकीत सिंह महेड़ू, हमेश तलवाड़, राम आसरा, बलराम जरियाल, नवदीप सूद प्रेसिडेंट टेक चंद सूद चैरिटेबल ट्रस्ट तथा प्रिंसिपल पवन कुमार आत्म सुख आत्म देव आश्रम भी उपस्थित रहे।