Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के भारत रत्न अटल जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग श्रृंखला के अंतर्गत भारत रत्न अटल जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 9 एवं 10 मई 2026 को सर्व हितकारी शिक्षा निकेतन, बड़ोग (सोलन) में जिला अध्यक्ष खुशविंदर सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत रत्न अटल जिला क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों, जिला टीम एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास तथा पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना रहा। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 13 वक्ताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं मार्गदर्शन प्रशिक्षुओं के समक्ष प्रस्तुत किए। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने अपने सत्र में “देश के समक्ष चुनौतियां : राजनीतिक एवं सामाजिक” विषय पर विस्तार से संबोधित करते हुए वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। डॉ. दविंदर कुमार मनियाल ने “कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्व बोध” विषय पर संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया। सतनाम सिंह संधू ने “मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं” विषय पर केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। कश्मीर सिंह, विभाग कार्यवाह जिला सोलन ने “विचार परिवार” विषय पर संगठनात्मक विचारधारा की गहराई से जानकारी साझा की। रामवीर भट्टी ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर पार्टी की वैचारिक यात्रा और संघर्षपूर्ण इतिहास को विस्तार से रखा। संजय टंडन ने “कार्य पद्धति” विषय पर संगठन के कार्य संचालन एवं कार्यशैली को समझाया। संजीव राणा ने “बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं SIR” विषय पर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। शक्ति प्रकाश देवशाली ने “कार्य विस्तार” विषय पर संगठन विस्तार के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत किया। शिवेंद्र मंडोत्रा ने “सोशल मीडिया, नई तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म” विषय पर आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर अपने विचार रखे। सतेंद्र सिंह ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर पार्टी की मूल विचारधारा एवं राष्ट्रवादी सोच को विस्तार से समझाया। महेश इंद्र सिद्धू ने “नगर निगम की कार्यपद्धति एवं आगामी निगम चुनाव” विषय पर मार्गदर्शन दिया, जबकि महेंद्र कुमार निराला ने “व्यवहारिक सत्र” के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक व्यवहार एवं नेतृत्व क्षमता के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रभारी रवि रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन में जिला महामंत्री वी. के. बाली एवं रणजोध जमवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं वर्ग प्रभारी हरीश गर्ग, वर्ग प्रमुख राजेंद्र जोशी तथा कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर समीर चाकू ने पूरे प्रशिक्षण शिविर के संचालन, व्यवस्थाओं एवं समन्वय को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।