Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Kanpur: निःशुल्क इलाज से गरीबों का मसीहा बना कानपुर का नारायना, चेयरमैन अमित डीएम से सम्मानित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
निःशुल्क इलाज से नारायना बना गरीबों का सहारा
कानपुर (सुनील बाजपेई): अनगिनत अन्य के साथ सर्वोत्तम और सस्ती चिकित्सा के रूप में भी समाज सेवा में अग्रणी नारायना हॉस्पिटल अपने कर्तव्य पथ पर लगातार सफलतापूर्वक अग्रसर हो रहा है। अब उसने मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन गरीबों के हित में एक और अति सराहनीय पहल शुरू की है, जिसका संबंध उनका निःशुल्क इलाज किए जाने से है। गरीबों निर्धनों के इलाज के रूप में निःशुल्क सेवा करने वाले देश के गिने-चुने हॉस्पिटलों में से एक नारायना हॉस्पिटल की इस विशेष पहल का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है ,जिन्हें आर्थिक कारणों से इलाज कराने में कठिनाई होती है। नारायना हॉस्पिटल द्वारा मानसिक रूप से कमजोर एवं आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क उपचार की की सराहनीय और अनुकरणीय पहल के लिए विश्व रेड क्रॉस दिवस पर नारायना ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन प्रखर समाज सेवी प्रेसिडेंट अमित नारायन त्रिवेदी को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मानित भी किया गया। जन सेवा के क्षेत्र में उन्हें यह महत्वपूर्ण सम्मान कानपुर के डीएम श्री जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर हर किसी के सुख-दुख में सदैव खड़े होने वाले और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी प्रखर समाज सेवी और नारायना ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अमित नारायन त्रिवेदी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरी नारायना ग्रुप टीम, डॉक्टरों और उन सभी सहयोगियों का भी है, जो निरंतर समाज सेवा के इस अभियान से जुड़े हैं। चेयरमैन अमित नारायन जनहित ने वाले इस महत्वपूर्ण और प्रसंसनीय कार्य को केवल एक सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपना कर्तव्य भी बताया। सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताने के साथ ही सभी का हृदय से हार्दिक आभार भी व्यक्त करते हुए नारायण ग्रुप के प्रेसिडेंट अमित नारायन त्रिवेदी ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा डीएम श्री जितेंद्र प्रताप सिंह के हाथों मिला यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित लोगों की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर उदित नारायण, डॉ. ए.एस. प्रसाद, डॉ. अंगद, डॉ. आई.एम. रोहतगी, डॉ. एस.के. सिंह, आर.के. सबरवाल तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. उमेश जी की उपस्थिति ने नारायना ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के प्रखर समाज सेवी प्रेसिडेंट अमित नारायन त्रिवेदी के सम्मान के इस शुभ अवसर को और भी विशेष बना दिया। यह भी अवगत कराते चलें कि गरीब निर्धनों की सेवा के इरादे के फलस्वरूप पनकी गंगागंज स्थित नारायना हॉस्पिटल में एक नवीनतम एच.डी.यू तथा आई.सी.यू वार्ड भी बीते साल से चालू है, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जापान से भारत आकर जे सी आई मतलब जूनियर चैंबर इंटरनेशनल के वर्ल्ड वाइस प्रेसिडेंट श्री हिरोकी तिमोरी ने किया था। अब यही वार्ड जरूरतमंद गरीबों की भी चिकित्सकीय सेवा का माध्यम बना हुआ है। इस तरह की सराहनीय और अनुकरणीय मानव सेवा की पहल को देखकर जूनियर चैंबर इंटरनेशनल के वर्ल्ड वाइस प्रेसिडेंट जापान के श्री हिरोकी तिमोरी ने नारायण हॉस्पिटल और उसके इस वार्ड को समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बताया था। और अब नारायण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के बेहद परोपकारी चेयरमैन अमित नारायन की अगुवाई में मानसिक रूप से कमजोर एवं आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क उपचार की भारत में दुर्लभ जैसी नारायना हॉस्पिटल की यह सराहनीय और अनुकरणीय पहल योगी मोदी सरकार के लोकहित वाले इरादे सबका साथ और सबका विकास के साथ सबका इलाज जैसे स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक उद्देश्य को भी देश और समाज के हित में पूरा करने वाली है, क्योंकि सबका साथ और सबका विकास तब तक संभव नहीं है ,जब तक लोग किसी भी बीमारी ,रोग और पीड़ा के खिलाफ शारीरिक और मानसिक रूप से भी पूर्ण स्वस्थ ना हों।