Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
करीब 22 लाख की लागत से वार्ड 13 में लगाई जाएगी इंटरलॉकिंग टाइल्स, डाली जाएगी बरसाती पाइप की निकासी के लिए पाइपलाइन जीरकपुर 11 Jan : नगर परिषद के प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने रविवार के दिन बसंत विहार फेस-2 की गली के विकास कार्य का विधिवत मुहूर्त किया। इस गली पर करीब 15 लाख 61 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी, वहीं बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन भी डाली जाएगी। इससे लंबे समय से चली आ रही जलभराव और खराब रास्तों की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही करीब 5 लाख 50 हजार रुपये की लागत से वेलिंगटन स्टेट और गुलमोहर ट्रेंड के बाहर वाली सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। यह सड़क इलाके के लिए एक अहम संपर्क मार्ग है, जिसके सुधरने से रोजाना आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर पार्षद पति सुखबीर सिंह लवली, सबका सरपंच प्रेमचंद, दलवीर सिंह प्रधान बसंत विहार, हिमांशु शंकधर, विवेक मेहता, ओमपाल, मनीष, प्रतिमा सिन्हा, माया, सुरेश भाटिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से इलाके की सड़कों की हालत खराब थी, लेकिन अब विकास कार्य शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।