Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Dharamshala: आईपीएल को देखते हुए धर्मशाला में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
"पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, आईपीएल मैचों में सुगम व्यवस्था:
धर्मशाला: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी मैचों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले मैचों के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा और कुछ क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। पुलिस प्रशासन के अनुसार मैच शुरू होने से छह घंटे पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि रूट बसों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है। मैच समाप्त होने के दो घंटे बाद तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निर्धारित क्षेत्र में सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। यातायात नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, वन-वे मूवमेंट और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए शटल बस सेवा भी चलाई जाएगी। चामुंडा और योल की ओर से आने वाले वाहनों को जोरावर स्टेडियम सिद्धबाड़ी में पार्क कराया जाएगा। वहीं कांगड़ा, मटौर और गगल की तरफ से आने वाले वाहन दाड़ी मेला ग्राउंड और अचीवर्स हब स्कूल मैदान में पार्क होंगे। इन पार्किंग स्थलों से दर्शकों को शटल बसों के जरिए स्टेडियम के पास उतारा जाएगा। इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन मैक्लोडगंज जाने वाले वाहनों को गांधी चौक बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा, जबकि मैक्लोडगंज से धर्मशाला आने वाले वाहनों को टेंपल रोड और फव्वारा चौक मार्ग से निकाला जाएगा। सकोह से आने वाले वाहनों के लिए भी विशेष पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था तय की गई है। वहीं मीडिया वाहनों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बॉयज धर्मशाला मैदान आरक्षित रहेगा। वीआईपी और विशेष पास वाले वाहनों के लिए अलग व्यवस्था वीआईपी और एचपीसीए के विशेष पास धारकों के लिए साई ग्राउंड और न्यू हिमुडा कॉम्प्लेक्स फुटबॉल ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। केवल अधिकृत पास वाले वाहनों को ही स्टेडियम के अंदर प्रवेश मिलेगा।