Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"70-80 लोगों की क्षमता वाला कूलिंग जोन, मेट्रो स्टेशन के पास सुविधा"
नई दिल्ली: दिल्ली प्रशासन ने भीषण गर्मी से राहत देने के लिए जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास एक विशेष कूलिंग जोन तैयार किया है। इस सुविधा का उद्देश्य राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को तपती गर्मी में कुछ देर आराम करने के लिए सुरक्षित और ठंडा स्थान उपलब्ध कराना है। राजधानी में बढ़ते तापमान को देखते हुए ऐसे कूलिंग जोन की जरूरत महसूस की जा रही थी। आने वाले दिनों में शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इसी तरह की व्यवस्था करने की योजना है, ताकि लोगों को हीटवेव से बचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान बाजारों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुराने दिल्ली क्षेत्र जैसे संवेदनशील और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस प्रकार की सुविधाएं लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही हैं। यह कूलिंग जोन, मोबाइल हीट वाहन से अलग एक स्थायी राहत केंद्र के रूप में तैयार किया गया है, जहां लोगों को बैठने, आराम करने और गर्मी से तत्काल राहत पाने की सुविधा मिल रही है। यहां लगभग 70 से 80 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है ताकि राहगीर, पर्यटक, रिक्शा चालक, श्रमिक, बुजुर्ग और अन्य लोग कुछ समय रुककर राहत महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि कूलिंग जोन में वाटर कूलर के माध्यम से लगातार ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों को ओआरएस युक्त पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी न हो तथा हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सके। सरकार की प्राथमिकता है कि गर्मी के इस कठिन दौर में कोई भी व्यक्ति असुविधा महसूस न करे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजधानी के उन सभी इलाकों की पहचान की जाए जहां लोगों की अधिक आवाजाही होती है और वहां इसी प्रकार की राहत सुविधाएं विकसित की जाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हीट वेव से निपटने के लिए बहुस्तरीय रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत विभिन्न जिलों में राहत सुविधाएं, पेयजल उपलब्धता, जागरूकता अभियान और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष प्रबंधन किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहे। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।