Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Zirakpur: शिवालिक विहार में घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: पंजाब में चारे की कमी पर संगठनों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला Gurugram: लोक अदालत में रिकॉर्ड निपटान, गुरुग्राम में एक दिन में 74 हजार केस सुलझे Jagran: पंजाब में सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, चौथे दिन भी सरकार की चुप्पी से भड़का आक्रोश Panchkula: पंचकूला की जागरूक जनता अब झूठ, षड्यंत्र और खोखले वादों के बहकावे में नहीं आने वाली: चंद्रमोहन Panipat: नेशनल लोक अदालत में 29808 मुकदमों में से 26997 मुकदमों का किया निपटान Zirakpur: शिवालिक विहार की बदहाली पर भड़के लोग, विकास कार्य ठप Zirakpur: शिवालिक विहार में घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख Zirakpur: होटल पिकासो की छत पर चल रही पार्टी पर छापा, बिना लाइसेंस शराब परोसने का मामला दर्ज Chandigarh: चंडीगढ़ में पुलिस टीम पर हमला, ड्रग्स तस्कर हिरासत से फरार; सड़क पर मचा घंटों हंगामा Zirakpur: फॉरएवर स्पा रेड का फरार आरोपी सोनू गिरफ्तार Zirakpur: मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का विरोध तेज Chandigarh: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED की बड़ी कार्रवाई से पंजाब की राजनीति में भूचाल
Logo
Uturn Time
"शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को लिया चपेट में"
जीरकपुर: शिवालिक विहार इलाके में शनिवार दोपहर एक मकान में लगी भीषण आग ने परिवार की वर्षों की मेहनत को कुछ ही मिनटों में राख में बदल दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर धुएं और लपटों से घिर गया। हादसे के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान होने से तो बचाव हो गया, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। मकान मालिक जतिन मल्होत्रा ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं और उनकी पत्नी निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। शनिवार दोपहर दोनों काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। परिवार के अनुसार आग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी, तीन से चार तोले सोने के जेवर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही उनका विवाह हुआ था और धीरे-धीरे घर का सामान जुटाया था, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक घर में लगी पीवीसी सीलिंग के भीतर अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। पीवीसी सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे फायर अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर भेजी गई थी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल फायर विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।