Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Panchkula: चुनाव से पहले बड़ी सफलता, पंचकूला में नशा तस्कर गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jagran: पंजाब में सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, चौथे दिन भी सरकार की चुप्पी से भड़का आक्रोश Panchkula: पंचकूला की जागरूक जनता अब झूठ, षड्यंत्र और खोखले वादों के बहकावे में नहीं आने वाली: चंद्रमोहन Panipat: नेशनल लोक अदालत में 29808 मुकदमों में से 26997 मुकदमों का किया निपटान Zirakpur: शिवालिक विहार की बदहाली पर भड़के लोग, विकास कार्य ठप Zirakpur: शिवालिक विहार में घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख Zirakpur: होटल पिकासो की छत पर चल रही पार्टी पर छापा, बिना लाइसेंस शराब परोसने का मामला दर्ज Chandigarh: चंडीगढ़ में पुलिस टीम पर हमला, ड्रग्स तस्कर हिरासत से फरार; सड़क पर मचा घंटों हंगामा Zirakpur: फॉरएवर स्पा रेड का फरार आरोपी सोनू गिरफ्तार Zirakpur: मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का विरोध तेज Chandigarh: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED की बड़ी कार्रवाई से पंजाब की राजनीति में भूचाल Panchkula: नगर निगम चुनाव से पहले पंचकूला पुलिस का बड़ा एक्शन, 104 बोतल अवैध देसी शराब बरामद Chandigarh: सेक्टर-35A में सड़क रिकारपेटिंग कार्य शुरू, पार्षद प्रेम लता ने किया उद्घाटन
Logo
Uturn Time
"नगर निगम चुनाव से पहले पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 505 ग्राम चरस सहित हिमाचल का तस्कर गिरफ्तार"
पंचकूला: नगर निगम चुनाव से पहले पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-20 क्षेत्र से हिमाचल प्रदेश निवासी एक युवक को 505 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों, ग्राहकों और अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आगामी नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नशा मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम को यह सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 8 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 इंचार्ज मुकेश सैनी अपनी टीम के साथ सेक्टर-20 क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी निवासी पुष्प राज नामक युवक श्मशान घाट रोड स्थित पार्किंग क्षेत्र में भारी मात्रा में चरस सप्लाई करने के लिए मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पुष्प राज निवासी गांव फागंला, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में बताई। तलाशी में मिली 505 ग्राम चरस डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 505 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट की धारा-20 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र से लेकर आया था और इसे पंचकूला, ढकोली, जीरकपुर तथा आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाना था। मुख्य सप्लायर की तलाश में पुलिस जांच के दौरान आरोपी ने अपने मुख्य सप्लायर के बारे में भी अहम जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है जो आरोपी के संपर्क में थे और नशे के कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है, ताकि चुनाव से पहले सक्रिय नशा तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की जा सके। “नशा तस्करों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे” पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाले नशा तस्करों, अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।