Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"चंडीगढ़ पुलिस ने 32 टूटे आउटडोर पैनल, 12 कंप्रेसर और भारी मात्रा में कॉपर वायर बरामद किए"
चंडीगढ़ (अजीत झा.): थाना सेक्टर-34 पुलिस ने एसी आउटडोर यूनिट चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए एसी के आउटडोर पैनल, कंप्रेसर, कॉपर वायर, कॉपर पाइप और यूनिट खोलने में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों पर एसपी सिटी और एसडीपीओ साउथ गुरजीत कौर की निगरानी में थाना-34 के एसएचओ इंस्पेक्टर शाडी लाल की अगुवाई में की गई। पुलिस टीम में एएसआई गुरप्रीत सिंह, एचसी मनविंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल समरजीत, कांस्टेबल अभिमन्यु, गुरप्रीत और सुखदीप शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी लुधियाना, करण कुमार निवासी गया (बिहार) और कबाड़ी कारोबारी जितिंदर कुमार निवासी कुराली, मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामला सेक्टर-44 निवासी दिलजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 2 मई की सुबह करीब 4:30 बजे सेक्टर-44डी मार्केट स्थित बूथ नंबर 415, 417 और एससीओ नंबर-358/1 से चार एसी आउटडोर यूनिट चोरी कर लिए गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने 5 मई को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-33/34 डिवाइडिंग रोड के पास से जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया एक वोल्टास कंपनी का एसी, फर्जी अस्थायी नंबर प्लेट और यूनिट खोलने के औजार बरामद हुए। आरोपी जसप्रीत की निशानदेही पर पुलिस ने कुराली स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारा, जहां से आरोपी करण कुमार को गिरफ्तार किया गया। मौके से 32 टूटे हुए आउटडोर पैनल, 12 कंप्रेसर, कॉपर वायर, कॉपर पाइप, 25 आउटडोर एसी कूलिंग कॉयल और यूनिट काटने-खोलने वाले औजार बरामद किए गए। पूछताछ में करण कुमार ने खुलासा किया कि कबाड़ की दुकान जितिंदर कुमार की है। इसके बाद पुलिस ने 7 मई को जितिंदर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से थाना सेक्टर-34 के तीन मामले सुलझ गए हैं, जिनमें FIR नंबर 56, 59 और 61 शामिल हैं। दो आरोपियों जसप्रीत सिंह और करण कुमार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं आरोपी जितिंदर कुमार का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।