सीएफआई की एड-हॉक कमेटी द्वारा घोषित; अनधिकृत ट्रायल्स से दूर रहने की अपील
अमृतसर, 11 जनवरी :
अरुणाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली आगामी माउंटेन टेरेन बाइक (एमटीबी) नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पंजाब राज्य माउंटेन बाइक टीम के गठन हेतु ओपन चयन ट्रायल 29 जनवरी को जागो–अकाल अकादमी रोड, गांव कालवा (पटियाला–सरहिंद रोड) पर आयोजित किए जाएंगे।
ये ट्रायल साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) द्वारा गठित एड-हॉक कमेटी (साइक्लिंग पंजाब) के तत्वावधान में होंगे और पुरुष एवं महिला सभी वर्गों के लिए खुले रहेंगे। प्रतिभागियों का पंजाब का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
ट्रायल्स में मेन/वुमेन एलीट (19 वर्ष से ऊपर), अंडर-23, जूनियर (17-18 वर्ष) तथा यूथ बॉयज़ व गर्ल्स (14 वर्ष से कम) श्रेणियां शामिल होंगी। खिलाड़ियों को मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
एड-हॉक कमेटी के अध्यक्ष एवं सीएफआई के संयुक्त सचिव शैलेंद्र पाठक ने स्पष्ट किया कि पंजाब में टीम गठन और ट्रायल आयोजित करने का अधिकार केवल एड-हॉक कमेटी को ही है। किसी भी अन्य संस्था या व्यक्ति द्वारा कराए गए ट्रायल अनधिकृत और अमान्य माने जाएंगे।
खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह या अनऑथराइज्ड चयन प्रक्रिया से दूर रहें। अधिकृत जानकारी के लिए खिलाड़ी मनीष सावनी (सदस्य, एड-हॉक कमेटी) से मोबाइल 9463909616 पर संपर्क कर सकते हैं।