Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Kurukshetra: डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल की उपलब्धियों की ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने की सराहना - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Dehradun: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में किया कैलाश उत्सव का शुभारंभ Panipat: हुकटा प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महीपाल डांडा को सौंपा ज्ञापन Zirakpur: वोटर सूचियों में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से की शिकायत Zirakpur: सीएचसी ढकोली में पार्किंग शुल्क विवाद गहराया, वन विभाग ने हटवाए बोर्ड Derabassi: 11 मई से लैंड मॉर्गेज बैंकों के बाहर पक्के धरने देंगे किसान Zirakpur: दीवार फांद घर में घुसने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध Zirakpur: चलती एक्टिवा से गिरी महिला, अचानक चक्कर आने से हुआ हादसा Zirakpur: पुकार एनजीओ का ‘लक्ष्य प्रोजेक्ट’: जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी किट Zirakpur: अंडरपास पर ओवरहेड बैरियर लगाए, बड़े वाहनों पर लगेगी रोक Panchkula: पत्रकार मामले में विभागीय जांच शुरू, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देश Jagran: सफाई कर्मियों के प्रांतीय संघर्ष को कमजोर करने वाले 'दिल्ली के प्यादों' से सावधान रहें: अरुण गिल Panchkula: पंचकूला नगर निगम चुनाव-2026 की सभी तैयारियां पूरी: उपायुक्त सतपाल शर्मा
Logo
Uturn Time
"डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल की उपलब्धियों के लिए श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने की सराहना"
कुरुक्षेत्र: किसी भी संस्था की उपलब्धियों एवं सफलता का श्रेय उसमें मेहनत से कार्य करने वाली लोगों की मेहनत एवं प्रतिभा को होता है। देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से आधुनिक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के उद्देश्य से स्थापित डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों, आधुनिक सुविधाओं युक्त भव्य परिसर एवं श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण के लिए हालही में प्रतिष्ठित स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा प्रदान किया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान स्कूल प्रिंसिपल एन सिंह एवं श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल की स्थापना के अल्पकाल में ही शिक्षा, खेल, विज्ञान, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में अनेकों उपलब्धियों के लिए खुली सराहना की है। उल्लेखनीय है कि डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। विद्यालय अपने विशाल एवं भव्य प्रांगण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन, संस्कार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष पहचान बना रहा है।  ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि सम्मान केवल विद्यालय का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारयुक्त शिक्षा और समाजसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि श्री जयराम संस्थाओं का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे आदर्श नागरिक तैयार करना है जो राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पित हों। उन्होंने विद्यालय परिवार को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अल्पकाल में ही स्कूल की उपलब्धियां आने वाले समय में और अधिक उत्कृष्ट कार्यों की प्रेरणा बनेगी। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों का श्रेय समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं श्री जयराम संस्थाओं के सतत मार्गदर्शन को दिया। यह उपलब्धियां संस्थान की गुणवत्ता, उत्कृष्टता और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल निरंतर शिक्षा, संस्कार और आधुनिकता के समन्वय के साथ क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। फोटो परिचय : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से सम्मान ग्रहण करते हुए स्कूल प्रिंसिपल एन सिंह एवं राजेश सिंगला।