Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Chandigarh: फर्जी नंबर प्लेट से चल रही चोरी की एक्टिवा जब्त, आरोपी गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panchkula: पत्रकार मामले में विभागीय जांच शुरू, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देश Jagran: सफाई कर्मियों के प्रांतीय संघर्ष को कमजोर करने वाले 'दिल्ली के प्यादों' से सावधान रहें: अरुण गिल Panchkula: पंचकूला नगर निगम चुनाव-2026 की सभी तैयारियां पूरी: उपायुक्त सतपाल शर्मा Jagraon: ममता के आँचल में सिमटा जी.एच.जी अकादमी का प्रांगण Kurukshetra: डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल की उपलब्धियों की ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने की सराहना Chandigarh: पाकिस्तान को लेकर राघव चड्ढा के बयान से सियासत तेज Chandigarh: चंडीगढ़ में बम धमकी ई-मेल मामले में बड़ा सुराग, गुजरात कनेक्शन की जांच तेज Chandigarh: भाजपा में शामिल सांसद केस में हाई कोर्ट का पंजाब सरकार पर तीखा रुख Panipat: दिव्यांगजन अधिकार कानून के क्रियान्वयन पर उपायुक्त ने जताई सख्ती Chandigarh: फर्जी नंबर प्लेट से चल रही चोरी की एक्टिवा जब्त, आरोपी गिरफ्तार Chandigarh: चंडीगढ़ में आधी रात चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई सेक्टरों में निगम की कार्रवाई Chandigarh: चंडीगढ़ बार एसोसिएशन का विरोध, टेनेंसी एक्ट के खिलाफ हड़ताल का ऐलान
Logo
Uturn Time
"फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था चोरी की एक्टिवा, चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा"
चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की एक्टिवा चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जीरकपुर निवासी सत्यम तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई यूटी की एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर की गई। मामले की जांच एसपी सिटी केएम प्रियंका और एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में सेक्टर-39 थाना पुलिस द्वारा की गई। जानकारी के मुताबिक 7 मई को सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान सेक्टर-38 डिस्पेंसरी के पास एक युवक एक्टिवा पर संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो आगे की नंबर प्लेट पर GJ-01-PV-1299 और पीछे CH-01-AV-1299 अंकित था। जांच में पता चला कि वाहन का असली नंबर GJ-01-PV-1299 है और यह एक्टिवा जीरकपुर के सिंहपुरा इलाके से चोरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सत्याम तिवारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और चोरी की एक्टिवा को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।