Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"पंचकूला में नगर निगम चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी, 24 नाके सक्रिय"
पंचकूला: आगामी नगर निगम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पंचकूला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में डीसीपी Srishti Gupta ने पुलिस लाइन में एसीपी स्तर के अधिकारियों, पेट्रोलिंग पार्टी इंचार्जों और विभिन्न नाका प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनाव ड्यूटी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीसीपी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। इसके तहत 5 इंटरस्टेट नाके, 2 इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाके और अन्य 17 नाकों सहित कुल 24 नाके सक्रिय किए गए हैं। सभी नाकों पर पुलिस कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने पेट्रोलिंग पार्टियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने तथा संवेदनशील, अति संवेदनशील और सामान्य मतदान केंद्रों पर नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। डीसीपी ने कहा कि चुनाव से पहले का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अवैध शराब तस्करी, नशा तस्करी और धनबल के जरिए चुनाव प्रभावित करने जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रत्येक शिकायत पर तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ चुनाव ड्यूटी निभाने के निर्देश देते हुए आमजन से भी शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। डीसीपी ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर देने का आग्रह किया।