Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"नशा बेचने वालों को अल्टीमेटम, चंडीगढ़ पुलिस का सख्त रुख"
चंडीगढ़ (अजीत झा,): चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस ने अब आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को मौलीजागरां थाना पुलिस ने बड़े स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और नशा तस्करों को खुली चेतावनी दी गई कि या तो वे नशे का धंधा बंद कर दें या फिर इलाका छोड़ दें। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी जसकरण सिंह ने किया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमें, जवान और अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने मौलीजागरां के सेंसी मोहल्ला, विकास नगर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जगह-जगह लोगों से बातचीत कर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक भी किया गया। थाना प्रभारी जसकरण सिंह ने बताया कि डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा के निर्देशों पर पूरे क्षेत्र में लगातार नाकाबंदी, चेकिंग और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का मकसद साफ है कि किसी भी हालत में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों को इलाके में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस को लगातार नशा तस्करी की सूचनाएं मिल रही हैं और अब ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा “जो लोग युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं, उनके खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। अगर कोई व्यक्ति नशा बेचते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।” फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। चंडीगढ़ पुलिस के इस सख्त रुख के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार चलने चाहिए ताकि युवाओं को बचाया जा सके और इलाके में शांति व सुरक्षा बनी रहे।